Home » राष्ट्रीय » 1 अक्तूबर से नए नियम:अगले महीने की एक तारीख से होने जा रहे हैं ये बदलाव, जानें क्या बदलेगा और क्या नहीं

1 अक्तूबर से नए नियम:अगले महीने की एक तारीख से होने जा रहे हैं ये बदलाव, जानें क्या बदलेगा और क्या नहीं

Facebook
X
WhatsApp

October New Rules: महीने की पहली तारीख जब भी आने वाली होती है, तो इस बात कि चिंता लोगों को होती है कि अब क्या-क्या नियम बदलने वाले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लगभग हर महीने की पहली तारीख को कुछ न कुछ बदलाव हो ही जाते हैं।

जैसे अगले महीने की पहली तारीख से LPG सब्सिडी, बल्क डिपॉजिट और जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन से जुड़े कई नए नियम लागू होंगे। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि 1 अक्तूबर से क्या बदलेगा और क्या नहीं। चलिए जानते हैं 1 तारीख से क्या-क्या बदलने वाला है। आप आगे 1 अक्तूबर से होने वाले बदलावों के बारे में जान सकते हैं…




New Rules From October 1, 2026: LPG Subsidy, FD and Birth-Death Registration Rules to Change

1 अक्तूबर से क्या-क्या नियम बदलने वाले हैं?
– फोटो : Adobe Stock


1 अक्तूबर से क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं?

गैस सब्सिडी के नियम बदल रहे हैं

  • 1 अक्तूबर 2026 से LPG सब्सिडी को लेकर नया नियम लागू होगा
  • सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन यानी BAA जरूरी होगा
  • जिन ग्राहकों ने अभी तक BAA नहीं कराया है, उन्हें यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी
  • हालांकि, ध्यान दें कि बिना ऑथेंटिकेशन के भी LPG सिलिंडर की सप्लाई बंद नहीं होगी यानी अगर आप केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आपको गैस का सिलिंडर मिलता रहेगा
  • लेकिन ऐसे ग्राहकों को सिलिंडर मौजूदा बाजार भाव पर खरीदना पड़ सकता है यानी उन्हें मिलने वाली LPG सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा


New Rules From October 1, 2026: LPG Subsidy, FD and Birth-Death Registration Rules to Change

1 अक्तूबर से क्या-क्या नियम बदलने वाले हैं?
– फोटो : AI Generated


  • सरकार का कहना है कि इससे सब्सिडी का फायदा सही परिवारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी
  • साथ ही घरेलू LPG के गलत इस्तेमाल पर भी रोक लगाने की कोशिश है
  • 19 सितंबर 2026 तक करीब 89.9% एक्टिव LPG ग्राहक BAA पूरा कर चुके थे
  • अगर आपने अभी तक आधार ऑथेंटिकेशन नहीं कराया है, तो 1 अक्तूबर से पहले इसे पूरा कर लें ताकि आपको भी सब्सिडी वाले रेट पर गैस सिलिंडर मिलता रहे


New Rules From October 1, 2026: LPG Subsidy, FD and Birth-Death Registration Rules to Change

1 अक्तूबर से क्या-क्या नियम बदलने वाले हैं?
– फोटो : Adobe Stock


बदलेंगे FD के नियम

  • भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने बल्क डिपॉजिट को लेकर नए नियम जारी किए हैं
  • इसकी वजह से अब 3 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की एफडी बल्क डिपॉजिट मानी जाएगी जबकि, इससे पहले इसकी सीमा 2 करोड़ रुपये थी
  • बैंक बल्क एफडी पर अपनी जरूरत के हिसाब से अलग ब्याज दर तय कर सकेंगे
  • 1 अक्तूबर से ब्याज दरों को लेकर भी नया नियम लागू होगा


New Rules From October 1, 2026: LPG Subsidy, FD and Birth-Death Registration Rules to Change

1 अक्तूबर से क्या-क्या नियम बदलने वाले हैं?
– फोटो : Adobe Stock


  • बैंकों को हर वर्किंग डे सुबह 10 बजे तक दरें वेबसाइट पर अपडेट करनी होंगी
  • इसके लिए आरबीआई ने 10 मिनट का ग्रेस पीरियड दिया है यानी सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक नई दर वेबसाइट पर दिखनी जरूरी होगी
  • एक ही तारीख की समान राशि और अवधि वाली एफडी पर सभी शाखाओं में एक जैसी दर होगी
  • इससे ग्राहकों को ब्याज दरों में पारदर्शिता मिलेगी और शाखाओं के बीच अंतर कम होगा


How to Get AdSense Approval for News a Portal
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें